फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का एक्सल टूटा, नौ घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
ललौली बिंदकी मार्ग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। ललौली और बिंदकी के बीच बड़ी नहर पुलिया पर बुधवार सुबह आठ बजे एक ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे पर नौ घंटे जाम लगा रहा। सड़क पर अजमतपुर से जोनिहां चौराहा तक वाहनों की लाइन लग गई। इसमें बांदा और कानपुर जा रही कई रोडवेज बसें भी लाइन से खड़ी रहीं। शाम पांच बजे जाम हटा तब वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

बांदा से मौरंग लेकर आने वाले ट्रकों के अक्सर ओवरलोड होने के चलते एक्सल टूट जाते हैं। जिसके चलते बांदा-कानपुर मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ट्रकों के एक्सल टूटने का प्रमुख कारण ललौली कस्बा से बंधवा, महाखेड़ा, अजमतपुर, कीर्तिखेड़ा, सिवरी, खुरमानगर, जोनिहा, बिंदकी तक सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होना हैं।
सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का आदेश हवा में है। इसकी पोल बिंदकी-बांदा स्टेट हाईवे खोल रहा है। सड़क में चार से पांच फुट के गड्ढे हैं। इन गड्ढों की गहराई एक से डेढ़ फुट तक है। बांदा-कानपुर मार्ग पर करीब 30 से 35 बसें चलती हैं।
विज्ञापन

ललौली से बिंदकी तक करीब 35 किमी के सफर में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है। साथ ही सड़क किनारे के गांवों में वाहनों के निकलने से धूल उड़ती है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें