फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नहर कालोनी के पास बुधवार बाइक सवार एक महिला का मोबाइल लेकर भाग निकले। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची।
शहर के अशोक नगर निवासी सुनील सिंह की पत्नी अतुल सिंह अपनी बड़ी बहन के साथ कचहरी किसी काम से जा रही थी। नहर कालोनी के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे।
इन्होंने अतुल से जरूरी बात करने के लिए मोबाइल मांगा। इस पर महिला ने मोबाइल दे दिया, तो युवक मोबाइल लेकर भाग निकले। हरिहरगंज चौकी इंचार्ज धीरेंद्र पांडेय सूचना पर मामले की जांच करने पहुंचे।