फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी ट्रक लूटकांड का पर्दाफाश, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कल्यानपुर क्षेत्र में रविवार की रात जीएसटी अफसरों के साथ मारपीट कर सुपाड़ी लदा ट्रक लूटने की घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में ट्रांसपोर्टर व गाड़ियों को पास कराने वाले समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक के बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फार्च्युनर कार भी बरामद कर ली है। जैन बंधुओं समेत तीन की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवनाथ सिंह निवासी शीतलपुर थाना घाटमपुर, अजय द्विवेदी व बउवा उर्फ विनय कुमार निवासी कानपुर शामिल हैं।
शिवनाथ ट्रांसपोर्टर है और विनय खलासी है। अजय द्विवेदी, लालजी शुक्ला का साथी है, जो गाड़ियों को पास कराने का काम करता है। पुलिस ने बताया कि घटना की साजिश में आरोपी बने कानपुर के जैन बंधुओं की तलाश की जा रही है। एक और व्यक्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

यह तीनों आरोपी भी घटना के समय मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक फार्च्युनर कार भी बरामद कर ली है। सुपाड़ी लदे ट्रक को घटना के दिन ही बरामद कर लिया गया गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कल्यानपुर इंस्पेक्टर अमित मिश्र, एसओजी प्रभारी विनोद मिश्र व उनकी टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें