फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में धर्मांतरण कराने में मौलाना उमर गौतम समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एसटीएफ के हत्थे चढ़े धर्मांतरण के आरोपी मौलाना उमर गौतम के खिलाफ बुधवार शाम एक और एफआईआर दर्ज की गई है। मौलाना उमर गौतम का शहर के अंग्रेजी माध्यम स्कूल नुरुल हुदा में आना-जाना था। जहां उमर विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था। मामले में पुलिस ने उमर गौतम, स्कूल प्रबंधक व प्रबंधक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुकदमा शहर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज की रहने वाली कल्पना सिंह ने दर्ज कराया है। कल्पना नुरुल हुदा इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक मई 2019 से 19 मार्च 2021 तक पढ़ाती थीं। स्कूल प्रबंधक मौलाना उमर शरीफ महाजरी है।
स्कूल प्रबंधक पर विद्यालय में हिंदू बच्चों को इस्लामिक शिक्षा देने और नमाज पढ़ाने का आरोप है। कल्पना का आरोप है कि कुछ बच्चों के मना करने पर लालच देने के साथ ही डराया गया। मौलाना उमर शरीफ महाजरी के इस्लाम धर्म प्रचारक मौलाना उमर गौतम निवासी पंथुवा थाना थरियांव से अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन

साल 2020 में होली से पहले छुट्टियों के दिनों में मौलाना उमर गौतम इस्लाम धर्म की शिक्षा देने नुरुल हुदा स्कूल आया था। उस समय बच्चों की छुट्टी थी। स्कूल में हिंदू शिक्षक और शिक्षिकाओं को इकट्ठा किया गया था।
मौलाना उमर गौतम, प्रबंधक मौलाना उमर शरीफ महाजरी और उसके बेटे मोहम्मद उमैर शरीफ ने देवी-देवताओं का अपमान करते हुए उनके प्रति गलत शब्दों का प्रयोग किया। लोगों को इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया और अच्छी सुविधाओं के साथ विदेश भेजने का प्रलोभन दिया।
कल्पना का आरोप है कि मौलाना उमर गौतम, मौलाना उमर शरीफ महाजरी, मोहम्मद उमैर शरीफ ने उसे इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए धमकाया था। विरोध करने पर नौकरी से निकाल दिया और वेतन भी नहीं दिया।
कोतवाली में वेतन न देने का मुकदमा भी दर्ज कराया था। अब प्रबंधक और उसका बेटा जान से मारने की धमकी अज्ञात लोगों से दिला रहे हैं। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया मामले में उमर गौतम और विद्यालय के प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन और धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
---
स्कूल में बाहरी लोगों का आना जाना
कल्पना ने बताया कि स्कूल में शहर के साथ बाहर के लोग भारी संख्या में आते रहते हैं। जहां इस्लाम से जुड़ी चर्चाएं होती हैं। स्कूल के जरिए कई मदरसों और संस्थानों में इस्लाम को बढ़ावा देने की कारगुजारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें