फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज पढ़ने वाले हाथ उतारेंगे मां दुर्गा की आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जो हाथ कभी खुदा की इबादत के लिए उठ रहे थे वहीं, हाथ अब सलाखों के पीछे मां दुर्गा की आरती उतारेंगे। जिला कारागार में बंद तीन मुस्लिम बंदियों ने नवरात्र के व्रत रखने की इच्छा जताई है। इसके अलावा कई बंदियों ने अपना नाम व्रत रखने के लिए दर्ज कराया है। जिला कारागार ने सभी बंदियों का नाम व उनको मिलने वाली विशेष सुविधा का चार्ट जारी किया है।
विज्ञापन

जिला कारागार हिंदू-मुस्लिम एकता सौहार्द का संदेश दे रहा है। जेल में बंद 561 पुरुष व 35 महिलाएं गुरुवार यानी शारदीय नवरात्र के पहले दिन उपवास रखेंगी। इसके अलावा 294 लोगों ने अपना नाम नौ दिन लगातार व्रत रखने के लिए दर्ज कराया है। इसमें 272 पुरुष व 12 महिलाएं शामिल हैं।
सबसे खास बात यह है कि तीन मुस्लिम बंदियों ने भी व्रत रखने की इच्छा जताई है। इसमें फैमुद्दीन निवासी शाहजहांपुर जो अपहरण व पाक्सो के मामले में बंद है। इन्होंने पूरे नौ दिन नवरात्र के व्रत रखने की इच्छा जताई है। इसके साथ ही बिंदकी के फुरकान भी नौ दिन का उपवास रखेगा। गाजीपुर के रमजान जो दुष्कर्म व पाक्सो के मामले में बंद है, उसने भी व्रत रखने का निर्णय लिया है। जेल अधीक्षक ने व्रत रखने वाले बंदियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रत रखने वाले बंदियों को मिलेगी सुविधा
- डेढ़ किलोग्राम आलू रोजाना
- 250 ग्राम दूध
- दो केला
- 100 ग्राम चीनी
- नाश्ते में गुड़ व चना
- धूप, अगरबत्ती व पूजन सामग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें