फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर घर से उठा ले गए दो संदूक

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। चोरों ने शनिवार रात एक किसान के घर में नकब लगाकर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। चोर घर से दो बक्से उठाकर ले गए। सुबह परिजनों ने खोजबीन की तो बक्से घर के पास पड़े मिले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

खखरेरू थानाक्षेत्र के अंदमऊ गांव निवासी अरुण कुमार परिवार के साथ शनिवार रात दरवाजे पर सो रहा था। सुबह जब घरवालों की नींद खुली और वह अंदर गए तो पता चला कि घर के पीछे की दीवार में सेंध लगी है। घर में रखे दो बक्से गायब हैं। चोरी की जानकारी होने पर लोग जमा हो गए। खोजबीन शुरू हुई तो घर के पीछे एक खेत के पास दोनों बक्से मिले। आसपास कपड़े बिखरे पड़े थे। अरुण के मुताबिक, चोर करीब 30 हजार रुपये, चेन पट्टी, छागल, पांच लॉकेट, झुमके आदि चोरी कर ले गए हैं। इंस्पेक्टर दीप नारायण सरोज ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें