फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर का ताला तोड़कर मेडिकल स्टोर से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। थानाक्षेत्र के बड़ाहार गांव मे शनिवार रात टावर कर्मियों को बंधकर बनाकर पिटाई के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों का सोमवार दोपहर शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन

मोबाइल टावर की चेकिंग के दौरान सिक्योरिटी गार्ड को ग्रामीणों ने बकरी चोर समझकर पीटा था। बंदूक, कारतूस व मोबाइल छीनकर बोलेरो में तोड़फोड़ की थी। जान बचाकर भागे टीम इंचार्ज विकास सिंह ने फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने टीम इंचार्ज विकास सिंह की तहरीर पर पांच नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली गलौज, धमकी देने, तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया था।
बड़ाहार गांव से राधे की चार बकरियां 15 दिन पहले बोलेरो सवार चोरी कर ले गए थे। लगातार गांव में बकरी चोर आने के अंदेशे से ग्रामीण दहशतजदा में थे। बड़ाहर गांव में बोलेरो को देख कर ग्रामीणों ने चोर आने की आशंका में यह घटना कर दी। मामले में पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद, सूरज पाल, संजय, रामप्रकाश को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

मारपीट की खुन्नस में बड़ाहार गांव में रविवार दोपहर कार सवारों ने हमला किया था। ग्रामीणों ने टावर कर्मियों पर आरोप लगाया था। उनकी एक कार भी ग्रामीणों की घेराबंदी में छूट गई थी। बिंदकी विधानसभा की सपा नेत्री वंदना राकेश शुक्ल ने ग्रामीणों और महिलाओं के साथ सोमवार को थाने पहुंची। बड़ाहार की ज्योति की ओर से मारपीट की तहरीर दी गई। निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें