जाफरगंज। खजुहा ब्लाक जाफरगंज विद्युत उपकेंद्र में संविदा कर्मी व अवर अभियंता की कार्यशैली से उपभोक्ता परेशान हैं। इनकी शिकायत जनप्रतिनिधि से लेकर विभाग के आला अधिकारियों तक करने के बाद भी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ।
यमुना तटवर्ती क्षेत्र के जाफरगंज विद्युत उपकेंद्र से कसियापुर को बिजली आपूर्ति होगी है। यहां के अवर अभियंता गोपीचंद गुप्ता मनमानी करते हैं।
उपकेंद्र में ललित, निजामी संविदा कर्मी हैं, जो अवर अभियंता के खासे चहेते हैं। इनकी शिकायत उपभोक्ता कारागार मंत्री तक से कई बार कर चुके हैं। क्षेत्र के रमाकांत दीक्षित, संदीप पटेल, अरुण तिवारी, विष्णु गुप्ता, मनोज शुक्ला आदि ने जेई पर कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। बिंदकी एसडीओ प्रशांत शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।