फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमारी तोड़कर चोरों ने नगदी, जेवरात किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह। चोरों ने मंगलवार रात एक घर में घुसकर वारदात की। अलमारी तोड़कर 50 हजार के जेवर और नगदी ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाह कस्बा निवासी गीता श्रीवास्तव का मकान निर्माणाधीन है। वह रात को दूसरे घर चली गई थीं। सुबह लौटीं तो कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा देखा। अलमारी का सामान बिखरा था। चोर उनके घर के पीछे की दीवार से छत पर पहुंचे और सीढ़ी से नीचे उतरकर कमरे में घुसे। अलमारी का लॉकर टूटा था।
विज्ञापन

गीता श्रीवास्तव ने बताया 50 हजार के जेवर, 20 हजार की नगदी, कपड़े चोरी हुए हैं। चोरी के पीछे परिचित का हाथ होना माना जा रहा है। उसे घर की सारी जानकारी थी। घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रमोद मौर्या पहुंचे और छानबीन की है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें