फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यंग बॉयज ने 3-1 से जीता फुटबाल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जीआईसी मैदान में चल रही जिला स्तरीय फुटबाल लीग में मंगलवार को यंग बॉयज क्लब ने एमघोस्ट फुटबाल क्लब को 3-1 से हरा दिया। मैच में यंग बॉयज क्लब का शुरू से दबदबा रहा। यंग बॉयज क्लब के खिलाड़ियों ने तीन गोल करके बढ़ ले ली। एमघोस्ट फुटबाल क्लब एक गोल ही कर सका।
विज्ञापन

इस तरह से एक पक्षीय मैच में यंग बॉयज क्लब ने 3-1 से मैच जीत लिया। विजेता टीम को डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन के सचिव आसिफ जुबैर फैजी ने सम्मानित किया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान, अनिल कुमार एडवोकेट, अंसार अहमद, वकील अहमद, हारुन, असलम, लल्लन, मुन्ना, पंकज कुमार, आलोक शर्मा और गगन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें