फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बब्लू ने चांदी के गदा के साथ जीते 51 हजार...

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। भिटौरा ब्लाक के मालीपुर गांव में बाबूराम त्रिपाठी मेमोरियल दंगल कमेटी ने मंगलवार को ऐतिहासिक दंगल का आयोजन किया। दंगल में गैर प्रांतों से पहलवानों ने कुश्ती का प्रदर्शन किया। दंगल विजेता दिल्ली के पहलावन बबलू ने इनाम में 51 हजार नकद और चांदी का गदा जीता।
विज्ञापन

मालीपुर गांव में कई साल से दंगल होता आ रहा है। इसमें स्व. बाबूराम त्रिपाठी मेमोरियल दंगल कमेटी मालीपुर आयोजन कराती है। इस बार दंगल में नेपाल, हरियाणा, पंजाब, पटियाला, कश्मीर, मेरठ, राजस्थान, उत्तराखंड के पहलवानों ने हिस्सा लिया। मोती पहलवान उत्तराखंड, भीम सिंह मिराई फतेहपुर, नरेश पंजाब, ठाकुर जालिम राजस्थान, बब्बी जम्मू कश्मीर, विक्की पंजाब, साकिर मेरठ, वाकर मेरठ, काली पहलवान हरियाणा, शिवानंद अयोध्या, सावेद रुड़की, सनी खन्ना पंजाब, बबलू पहलवान दिल्ली, वकार अहमद मेरठ ने कुश्ती की कला का प्रदर्शन किया।
फाइनल बबलू पहलवान दिल्ली और वकार पहलवान मेरठ के बीच हुआ। बबलू ने वकार को पछाड़कर दंगल में जीत दर्ज की। विजेता को 51 हजार रुपये व चांदी की गदा देकर सम्मानित किया। उपविजेता वकार को कमेटी ने 11 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया। भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी ने विजयी पहलवान बबलू को 51 सौ रुपये देकर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, रामसनेही पटेल, ओम प्रकाश मौर्य, सोनू पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें