फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस पर क्रीड़ा समारोह में सांस्कृति कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
सीपीएस में कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। रविवार शाम हुए आयोजन में तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और ट्राफी प्रदान किए गए। इससे पहले सुबह बच्चों ने साइकिल रैली निकाली, जो शहर की प्रमुख सड़कों पर घूमने के बाद चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 10वीं, 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह, सेवानिवृत्त कर्नल विभव मान सिंह, डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, युवा कल्याण अधिकारी मनोज यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण
और पूजन किया। इसके बाद अतिथियों ने लाइटिंग की मशाल जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया। विद्यालय प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रबंधक संजय श्रीवास्तव, प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अंबरीष कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य डॉ. वंदना सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम में हॉकी के 121 साल से संबंधित झांकी प्रस्तुत की गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला चला, जो देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर रेखा श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, रामशरण अवस्थी, सदानंद मिश्र, हीरा मणि तिवारी, आरए मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फतेहपुर। हॉकी के जादूगर स्व. ध्यानचंद्र की जयंती पर स्पोर्ट स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के शैक्षिक स्थानों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच सरस्वती विद्या मंदिर टीम ए ने टीम बी को 3-2 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। इसके पहले क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने स्व. ध्यानचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि डॉ. अनुराग श्रीवास्तव होम्योपैथिक चिकित्सक ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें