फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से युवक की मौत, तीन माह पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। चारपाई पर सो रहे युवक को सांप ने डस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की तीन माह पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के चक्की गांव निवासी 21 वर्षीय संदीप कुमार रविवार रात को सो रहा था। सुबह करीब छह बजे सांप ने उसे डस लिया। संदीप चीखता हुआ कमरे से निकला। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन शव लेकर झाड़फूंक करने वालों के पास भटकते रहे। शटरिंग कारीगर संदीप कुमार का तीन माह पहले असोथर थानाक्षेत्र के छिछनी गांव निवासी रूपा से विवाह हुआ था। हादसे के समय रूपा मायके में थी। मृतक की मां भोंदली व भाई विजय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें