फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे की बिजली कटौती, लोग बिलबिलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पटेलनगर फीडर सात घंटे बंद रहने से लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर 12:30 बजे गुल हुई बिजलीशाम 7:30 बजे आई। इससे लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आबूनगर विद्युत उपकेंद्र के पटेलनगर फीडर से डीएम कार्यालय, कलक्ट्रेट आवास, खागा विधायक आवास, पटेल नगर चौराहा समेत करीब दो हजार आबादी को बिजली मिलती है। बुधवार को बिजली विभाग ने बिना उपभोक्ताओं को सूचना दिए 12:30 बजे से ब्रेक डाउन ले लिया। इसके बाद निर्माणाधीन पत्थरकटा से पटेलनगर रोड में लगे बिजली के पोल शिफ्ट करते रहे। यह कार्य रात 7:30 बजे तक चला। इसके बाद बिजली आपूर्ति चालू हुई। इस दौरान क्षेत्रीय अवर अभियंता ने अपना मोबाइल बंद रखा। ऐसे में लोग बिजली आपूर्ति बहाली को लेकर परेशान रहे। वहीं, अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें