फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी मिली तो होने लगी सड़क की मरम्मतशुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की घुड़की का असर दूसरे दिन मंगलवार को दिखने लगा। सड़क पर निर्माण सामग्री उतरने के साथ जेसीबी से गड्ढा पाटने का काम चालू हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को केंद्रीय मंत्री ने चौडगरा बकेवर मार्ग का निरीक्षण किया था। केंद्रीय मंत्री को अवर अभियंता ने निर्माण शुरू होने की जानकारी दी थी, लेकिन मौके पर कहीं भी काम होता नहीं मिला। ऐसे में साध्वी ने सड़क गड्ढा मुक्त करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया दिया था। मंगलवार को सुबह ट्रकों से गिट्टी गिराई गई और मशीनों से सड़क बराबर करने का काम शुरू कर दिया गया।
यह सड़क कस्बे के चौराहे से लेकर पहुर मार्ग तक बहुत ही दयनीय स्थिति में है। इससे वाहनों के निकलने से धूल उड़ रही है। इससे रोड किनारे की दुकानों में लोग व्यवसाय तक नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें