फतेहपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट का सवा घंटे सिग्नल फेल रहा। इससे रेलवे के अधिकारियों में ट्रेेेनों के संचालन को लेकर खलबली मची रही। इंजीनियरिंग टीम ने तकनीकी खामी को दूर किया, रेलवे कर्मियों ने राहत की सांस ली। मैनुअल सिग्नल देकर ट्रेनों को किसी तरह गुजारा गया।
जिला मुख्यालय से कुरुस्तीकला तक शनिवार शाम 5:40 बजे अचानक सिग्नल फेल हो गया। सूचना पर स्टेशन अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा, आरपीएफ कंपनी कमांडर प्रवीण सिंह, रेल यातायात प्रभारी संदीप सिंह व सिग्नल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिग्नल सही कराने का काम शुरू कराया। शाम 6:55 पर सिग्नल सही हुआ। तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली।