आरोपी के खिलाफ 2015 में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और गर्भपात कराए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में विवेचक ने किशोरी के बयान न होने के कारण फाइनल रिपोर्ट लगाकर मुकदमा स्पंज कर दिया था।
फतेहपुर जिले में दुष्कर्म के मामले में छह साल बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से कुछ दिन पहले 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाह कस्बे के हनुमान गढ़ी मोड़ से छह साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी दिलीप सिंह निवासी मलाका थाना गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ 2015 में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और गर्भपात कराए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में विवेचक ने किशोरी के बयान न होने के कारण फाइनल रिपोर्ट लगाकर मुकदमा स्पंज कर दिया था।
कुछ दिनों बाद पीड़ित पक्ष ने दोबारा कोर्ट में अपील की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने करीब 2020 में पुन: विवेचना चालू की। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया आरोपी के गिरफ्तार न होने के कारण उस पर 25000 का इनाम घोषित किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।