फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपटरी बिजली व्यवस्था पर व्यापारी आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। तीन दिनों से खागा में जमकर हो रही बिजली कटौती से व्यापारियों में आक्रोश है। बुधवार को उन्होंने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में व्यापारी एक्सईएन खागा मेघ सिंह से मिले और छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि बिजली कटौती के कारण नगर के लोग परेशान हैं। रोजाना ट्रांसफार्मर जलने, तार टूटने, आग लगने की घटनाएं विभागीय उदासीनता को दर्शाती हैं। कई बार मांग करने के बाद भी विभाग अब तक दशकों पुराने तारों को नहीं बदल सका है।
मांग की गई कि जल्द से जल्द तारों को बदला जाए। मौजूदा समय में हर मोहल्ले के बिजली लोड को देखते हुए उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगवाए जाएं। ट्रांसफार्मर जलने की स्थिति में दो ट्राली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था रखी जाए। ताकि उपभोक्ताओं को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

खराब ट्रांसफार्मरों को बदला जाए, पावर हाउस के सभी नंबरों को सार्वजनिक किया जाए, ताकि सूचना और रोस्टिंग के दौरान शिकायत दर्ज कराई जा सके। अघोषित कटौती न हो। इस मौके पर नीरज अग्रवाल, इमरान, विनय केसरवानी, हिमांशु अग्रहरि, अमित केसवानी, संजय सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें