जाफरगंज। नलकूप का स्टार्टर फुंकने से पानी की टंकी से तीन दिन से जलापूर्ति ठप है। जिससे कस्बे में पानी को लेकर मारामारी है। कस्बावासियों ने इसकी शिकायत प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी से की है।
खजुहा ब्लाक के जाफरगंज की कुल आबादी सात हजार है। पानी की टंकी 40 साल पुरानी है। टंकी भरने के लिए लगा नलकूप जर्जर हो चुका है। पांच नवंबर को नलकूप का स्टार्टर फुंक गया, जिससे जलापूर्ति बंद हो गई है। ऑपरेटर शमीम ने जल निगम के अधिकारियों सूचना भी दी, लेकिन अभी तक कोई मैकेनिक विभाग ने नहीं भेजा गया है।
कस्बा निवासी रमेश चंद्र दीक्षित, ग्राम प्रधान चंद्र किशोर, डॉ. बृजेंद्र शुक्ल, घनश्याम दास गुप्ता उर्फ डेलजू ,विष्णु गुप्ता ने बताया कि महीनों बाद 20 दिन पहले मोटर बनकर आई थी, अब स्टार्टर फुंकने से फिर जलापूर्ति ठप हो गई। जल निगम के अवर अभियंता जगदंबा प्रसाद गुप्त ने बताया कि जल्द ही समस्या का निस्तारण कर जलापूर्ति चालू की जाएगी।