फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नवंबर से शुरू होगी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद

विज्ञापन
धान क्रय केंद्र की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। धान की फसल तैयार करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। विपणन विभाग ने धान खरीद की तारीख घोषित कर दी है। 10 नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद होगी। किसानों को इसके लिए सबसे पहले ऑनलाइन टोकन लेना होगा। बिना टोकन के खरीद नहीं होगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा ने बताया कि किसान बिना पंजीकरण/टोकन के धान लेकर क्रय केंद्र पर न जाएं। किसानों को टोकन आनलाइन खुद लेना पड़ेगा। उस पर जो तारीख अंकित होगी, उस तारीख पर केंद्र पहुंचे।
किसान अपने धान को साफ व सुखाकर मानक के अनुरूप बेचने के लिए लाएं। धान खराब होने के कारण उसे केंद्र प्रभारी ने अगर रिजेक्ट किया है तो किसान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अध्यक्षता में गठित अपीलीय कमेटी में अपील कर सकता है।
विज्ञापन

धान बेचने के लिए पंजीकरण के लिए किसान जन सेवा केंद्रों व साइबर कैफे के जरिये रसद विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद किसान सुविधा के अनुसार नजदीक केंद्र का टोकन ले सकते हैं। किसानों का धान बायोमैट्रिक मशीन पर सत्यापन के बाद लिया जाएगा। खरीद का पैसा किसानों के आधार लिंक खाते में भेजा जाएगा।
इसलिए किसान अपने खाते से आधार व मोबाइल नंबर लिंक या अपडेट करा लें। इसके साथ ही पंजीकरण में लगाए गए अभिलेख की मूल प्रति दिखानी होगी व छाया प्रति देनी होगी। इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल है और धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 1960 रुपये प्रति क्विंटल हैं। धान खरीद केंद्र दस नवंबर से खुलेंगे और सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें