फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहट यमुना पुल की रिटेनिंग वॉल का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। असहट यमुना पुल की रिटेनिंग वॉल में आई दरार को को दूर करने के लिए इसका दोबारा निर्माण शुरू किया गया है। दिसंबर 2020 में सेतु निगम को दरार आने की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन

पुल पर चढ़ने के लिए असहट की ओर से संपर्क मार्ग बनाने के लिए अभी मिट्टी डाली गई है। यह मार्ग जिस जगह पर पुल से जुड़ता है, उसके दोनों ओर रिटेनिंग वॉल है। वर्ष 2020 दिसंबर में वॉल में बड़ी दरार आ गई और मिट्टी खिसकर तुर्की नाले में जाने लगी। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद इसे बनाने का आश्वासन कार्यदायी संस्था ने दिया था। सेतु निगम की ओर से रिटेनिंग वॉल को फिर से बनाने का काम शुरू हो गया है। वॉल बनने के बाद संपर्क मार्ग का बाकी काम होगा। सेतु निगम के जेई वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले साल समस्या की जानकारी हुई थी, जिसे अब ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें