फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। ब्लाक के बुढ़वा गांव में निर्माणाधीन गोशाला का डीएम अपूर्वा दुबे ने निरीक्षण किया। सूचना के बाद भी मौके पर कार्यदायी संस्था के जेई को न पाकर नाराजगी जताई। जिला पशु चिकित्साधिकारी को काम में तेजी लाते हुए हर कीमत में दो माह के भीतर गोशाला शुरू कराने के निर्देश दिए। गौरीपुर में बनाए जा रहे बीज शोधन गृह का भी निरीक्षण किया। यहां मशीनें लगी न मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

बुढवां में एक करोड़ बीस लाख की लागत से 500 गोवंश की क्षमता वाली गोशाला का निर्माण हो रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने काम में देरी होने पर जिला पशु चिकित्साधिकारी डा. आरडी अहिरवार से नाराजगी जाहिर की। हर कीमत में दो माह के अंदर गोशाला शुरू करने को निर्देश दिए। मंगलपुर टकोली, नोनारा, कलाना, लहुरीसरांय, कापिल कंजरन डेरा गांव का पानी इसी गोशाला के पास से होकर लखनीपुर गड़वा होते हुए नोन नदी में जाता है। बीच में कई जगह नाले में अतिक्रमण हो जाने के कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा है और सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हो जाने से बर्बाद हो चुकी है।
परमार्थ प्रेरणा समिति के सदस्य और ग्राम प्रधान सरोज कुमार ने ब्लाक को डार्क जोन से मुक्त कराने, जल संचय के लिए बुढ़वां से मकरंदपुर के बीच में कम से कम 25 फीट गहरे 10 तालाब खुदवाने की मांग की। इसको डीएम ने गंभीरता से लेते हुए एसडीएम विजय शंकर तिवारी को बीडीओ अमौली के साथ मिलकर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व गौरीपुर में खेत किसान प्राइवेट लिमिटेड के बनाए जा रहे बीज शोधन गृह का भी निरीक्षण किया। बीज शोधन गृह के निर्माण में नाबार्ड से 50 लाख का अनुदान मिलने के बावजूद मशीनें न लगी होने पर डीडीएम नाबार्ड राम मिलन सिंह परिहार को फटकार लगाई। कहा कि पूरा अनुदान यूनिट स्थापित होने के बाद ही दिया जाना चाहिए। कंपनी के निदेशक श्यामू दुबे ने बताया कि 22 व 23 अगस्त को मशीनें आ जाएंगी। रबी की फसल बोने के लिए संशोधित बीज किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें