फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक को डेंगू, 77 बुखार से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गुरुवार को जिले में एक व्यक्ति के डेंगू संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसे मिलाकर कुल डेंगू रोगियों की संख्या 53 हो गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने चार गांवों में कैंप लगाकर 77 बुखार रोगियों का इलाज किया।
विज्ञापन

धाता ब्लाक क्षेत्र के शिवदासपुर निवासी बालगोविंद (16) कानपुर मेडिकल कालेज में भर्ती है। उनमें डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू रोगी के गांव में निरोधात्मक कार्रवाई की है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहलिया गांव में कैंप लगाकर 35 बुखार रोगियों का इलाज कर तीन नमूने डेंगू जांच के लिए भेजे हैं।
शिवदासपुर गांव में 13 बुखार रोगियों का इलाज किया गया। अल्लीपुर बहेरा में 15 बुखार रोगियों का इलाज किया गया और चार के नमूने जांच के लिए भेजे गए। गोपालपुर में स्वास्थ्य टीम ने 14 बुखार रोगियों का इलाज कर दवाएं बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें