फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनते ही शिवचंद्र ने युवा कमेटी की भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने तत्काल प्रभाव से युवा कमेटी भंग कर दी है। जल्द ही नई कमेटी के नए गठन का ऐलान किया है।
विज्ञापन

गुरुवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनका संगठन जिलेभर में अभियान चलाकर समस्त कस्बों और तहसीलों में व्यापार मंडल का पुनर्गठन करेगा।
जल्द ही सक्रिय महिला व्यापारियों की इकाई गठित की जाएगी। उनके लिए सभी छोटे, बड़े व्यापारी समान हैं। कहा कि किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रे एंड कंपनी बाकरगंज में पूर्व की भांति जिला और प्रदेश कार्यालय चलेगा। व्यापारी अपनी समस्या किसी भी समय कार्यालय जाकर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यथा शीघ्र समस्या के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिवेदी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें