फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपाड़ी लदे ट्रक का पास कराने वाला लालजी, साथी सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थानाक्षेत्र में 22 अगस्त की रात जीएसटी अधिकारियों के साथ मारपीट कर ट्रक लूटने वाले अनिल शुक्ला उर्फ लालजी को पुलिस ने साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मुरादीपुर चौराहे से पकड़ा है। इस घटना में अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि घटना की साजिश रचने वाले जैन बंधु अभी तक फरार हैं। लालजी ही पासर गिरोह का मुखिया है।
विज्ञापन

22 अगस्त रविवार की रात करीब डेढ़ बजे पहुर तिराहे के पास जीएसटी अफसरों के साथ मारपीट कर एक सुपाड़ी लदा ट्रक लूटकर आरोपी भाग गए थे। 23 अगस्त को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो सोमवार की रात ही ट्रक बकेवर में लावारिस हालत में खड़ा मिला। जिसे पुलिस थाने ले आई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को घटना का खुलासा किया था।
गुरुवार को मुरादीपुर चौराहे से पुलिस ने आरोपी अनिल शुक्ला उर्फ लालजी निवासी तात्याटोपे नगर व उसके साथी आशादीन उर्फ राहुल निवासी खनतना थाना गजनेर कानपुर को गिरफ्तार किया है। घटना के समय लालजी मौके पर था। बताया जा रहा है कि लालजी की देखरेख में उसके साथी गाड़ियों को पास कराने का ठेका लेते हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कल्यानपुर अमित मिश्र ने बताया कि लूटकांड में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। लालजी गाड़ियों को पास कराने का ठेका लेता था। जैन बंधुओं की तलाश की जा रही है। अभी तक इस मामले में कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें