फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लती मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। शराब पीने का विरोध करने पर परिजनों से विवाद के बाद घर से निकले मजदूर का शव शनिवार सुबह फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हुसैनगंज कस्बा निवासी अशोक कोरी (53) मजदूरी करता था। वह शराब का लती था। नशे में उसका शुक्रवार को परिजनों से विवाद हो गया। तभी वह शाम को घर से निकल गया था। देर शाम तक कस्बे के आसपास घूमता देखा गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा था। परिजन रात को उसकी खोजबीन भी करते रहे। ग्रामीणों ने सुबह महाबीरन
मंदिर के पास बाग में आम के पेड़ से फंदे पर अशोक का शव लटकता देखा। सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंची। शव को नीचे उतरा गया। कुछ देर में भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक की पत्नी विमला देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मजदूर के दो बेटे जितेंद्र (25), रोहित (10) और एक बेटी सोनम (7) है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि घरेलू कलह की वजह से मजदूर ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें