फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमिका के दरवाजे पर हंगामे के बाद प्रेमी युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। पति के साथ ससुराल जा रही महिला को देखकर उसके प्रेमी ने हंगामा किया। महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगने की धमकी दी। परिजनों के डांटने के बाद युवक चला गया और पेड़ से फंदे पर झूल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के सरवल गांव निवासी सुशील (22) पुत्र प्रताप रैदास का कोटवा गांव में आम के पेड़ पर ग्रामीणों ने शव लटकता देखा। पुलिस को उसकी जेब से टीकाकरण की पर्ची मिली। उसी पर्ची के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया, सुशील का एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग था। महिला काफी दिनों से मायके में थी।
महिला को लेने उसका पति पहुंचा था। पति के साथ महिला जाने की तैयारी करने लगी। इसकी भनक लगने पर सुशील महिला के दरवाजे पहुंचा और हंगामा करने लगा। इसी दौरान महिला पर पेट्रोल डाल दिया। जला देने की धमकी दी।
विज्ञापन

घटना देखकर सुशील को परिजनों ने उसको पकड़ा। डांट फटकार लगाई। तभी सुशील गांव से चला गया और फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने बताया बेटे को डांट फटकार लगाई थी तभी वह गांव से चला गया था। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें