फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ किया जल सत्याग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। पेट्रो मूल्य वृद्धि सहित अन्य चीजों में महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने जल सत्याग्रह किया। खखरेरू क्षेत्र के दरियापुर गांव में ससुर खदेरी नदी में खड़े होकर सपाइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने महंगाई, कृषि कानूनों को रद्द करने और सपा नेता आजम खान को रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन

समाजवादी शिक्षक महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद महफूज और लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव आसिफ खान की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने जल सत्याग्रह किया। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता दरियापुर गांव ससुर खदेरी नदी में खड़े होकर नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने हाथ में महंगाई, कृषि कानूनों को रद्द करने व आजम खान की रिहाई की मांगों से लिखीं तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर बिन्नू यादव, लल्ली यादव, नागेंद्र पटेल, लवकुश सिंह, अनीश फौजी, आवेश खान, विजय, तकी जाफरी, नसीर अहमद, संदीप यादव, फुजैल अहमद, रमजानी, रामचरन पटेल, ऐनुल, अखंड प्रताप पटेल, सत्यप्रकाश यादव, राशिद, नूर खान, राजू खान, जितेंद्र सिंह, रामप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें