फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी के पुल से निकलते हैं ग्रामीण, खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। ससुर खदेरी नदी के उफान पर आने के बाद कोट मार्ग पर बना पुल डूब गया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। ऐसे में लोग पास में ही बने लकड़ी के पुल से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

विजयीपुर ब्लाक के रारी, अहमदगंज तिहार, सरौली, गढ़ा, रघुराज गांव के लोग खखरेरू कस्बे में व्यापार व खरीदारी के लिए रोजाना आते हैं। इन लोगों के लिए मुख्य मार्ग कोट रोड थी। मौजूदा समय में कोट रोड पर बना रपटा पुल डूबने से चचीड़ा और रघुराज गांव के बीच नदी पर बने लकड़ी के पुल का प्रयोग कर रहे हैं।
मौजूदा समय पानी अधिक होने के कारण लोगों ने इस पुल को ऊंचाई पर कर दिया है। बाढ़ को देखते हुए शाम के बाद इस पुल से निकलना बेहद ही खतरनाक हो जाता है। स्थानीय लोगों द्वारा एक पक्की पुलिया की मांग की गई है। जिससे बाढ़ के समय लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें