चौडगरा। दंगल की फाइनल कुश्ती में गोरखपुर के पहलवान रिजवान गनी ने हरियाणा के अंकित पहलवान को पटखनी देकर 5000 का इनाम जीता। दो पहलवानों को प्रतिद्वंदी न मिलने के कारण उन्हें लौटना पड़ा।
मलवां ब्लाक के पहुर गांव में भदई अमावस्या के एक दिन पहले 100 साल से बाबा गरीबदास दंगल कमेटी दंगल का आयोजन कराती आ रही है। सोमवार को से 30 जोड़ी पहलवानों की कुश्ती हुईं। फाइनल कुश्ती में रिजवान गनी गोरखपुर ने अंकित पहलवान हरियाणा को पटखनी देकर पांच हजार रुपये का इनाम जीता। दंगल में दिल्ली के मोंटी पहलवान और कुरुक्षेत्र के लखबीर पहलवान को प्रतिद्वंदी नहीं मिले। इन्हें बिना कुश्ती के लौटना पड़ा।
फाइनल में समाजसेवी लल्ला सिंह ने हाथ मिलवाकर कुश्ती कराई। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह गौतम, नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राम सिंह परिहार और अरुण सिंह उर्फ राजू सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।