फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा पटेल का जहानाबाद से चुनाव लडने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में अपना दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में 2022 विधानसभा चुनाव फतह की रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने जातिगत जनगणना का समर्थन किया। साथ ही स्वयं जहानाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। सुशीला सिंह ने स्व. डॉ सोनेलाल पटेल के कार्यों का बखान किया। उन्होंने अपना दल-एस के स्थान पर अपना दल का समर्थन करने की अपील की।
प्रदेश सचिव विनोद कसेरा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि इस रामराज्य वाली सरकार में रामराज नहीं रावण राज है। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने की। इस मौके पर राजेश पटेल, सुशीला सिंह, हीरालाल राठौर, राजन यादव, दुर्गा प्रधान, सुरेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें