शाह। कानपुर कल्याणपुर क्षेत्र के लखनपुर में बहन की ससुराल आए युवक की हत्या मामले में घायल बहन सोनी भाई के शव के साथ शुक्रवार रात मायके पहुंची। परिजनों ने शनिवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया।
कानपुर कल्याणपुर क्षेत्र के लखनपुर में साले को लोहे की रॉड से पीटकर हत्या करने वाला बहनोई तीन साल तक ससुराल में रहा है। यही उसने पहचान के सारे दस्तावेज भी बनवाए थे। दो प्लाट भी खरीदे थे और ई-रिक्शा चलाता था।
शाह कस्बा निवासी राजा रक्षाबंधन पर आई बहन सोनी को छोड़ने लखनपुर गया था। बहन की ससुराल में 18 सौ रुपये के विवाद में बहनोई राकेश ने गुरुवार रात राजा की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी थी और पत्नी सोनी को मरणासन्न कर दिया था। सोनी ने घटना की आपबीती परिजनों को बताई तो वह भी सहम गए।
सोनी ने बताया कि उसके पति ने सोते समय राजा पर हमला किया था। बीच-बचाव करने पर उसे भी मारा-पीटा और भाग निकला। हत्यारोपी राकेश 2016 से 2019 तक ससुराल में रहता था। जिसके बाद कानपुर चला गया था। इस दौरान उसने विजयनगर और अन्दौली दो प्लाट भी खरीदे थे। घटना से परिवार का हाल-बेहाल दिखा।