फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला ठेकेदार का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। इटरा मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठा के पास पेड़ पर ठेकेदार का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचे। पिता ने आरोप लगाया कि चार लाख रुपये बकाया मांगने पर उसके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

थाना जाफरगंज से दो किलोमीटर दूर इटरा मार्ग पर प्रथम ईंट भट्ठा है। यह भट्ठा वसिया, आबिर निवासी मेवातगंज व डांडा अमौली निवासी अखिलेंद्र प्रताप तीनों संचालित करते हैं। कालपी निवासी कल्लू (32) और उसके पिता अफसार ईंट भट्ठों में मजदूर देने का ठेका लेते हैं।
बुधवार रात कल्लू का शव भट्ठे के पास लगे आम के पेड़ से फंदे पर झूलता मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब कल्लू का मित्र अनवर निवासी मेवातगंज उसे तलाशते हुए भट्ठे के पास पहुंचा। शव पेड़ से लटका देख जानकारी भट्ठा मालिक अखिलेंद्र और जाफरगंज पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा।
विज्ञापन

मृतक अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता अफसार ने आरोप लगाया कि चार लाख रुपये बकाया मांगने पर उसके बेटे की हत्या की गई है। अखिलेंद्र प्रताप ने बताया कि कल्लू व उसका पिता अफसर कई भट्ठों में मजदूर देने की ठेका लेते हैं।
इसमें मृतक ने काफी रुपये लेबरों के खर्च कर डाले हैं। इसे लेकर बुधवार की शाम पिता व पुत्र में काफी विवाद भी हुआ था। कल्लू ने शराब पी रखी थी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रमाकांत गिरि ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी। इसके बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें