फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चढ़त में डांस को लेकर विवाद, बरात लेकर लौटा नाराज दूल्हा, दुल्हन ने बुला ली पुलिस और फिर...

Thu, 01 Feb 2024 01:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

फतेहपुर में विवाद के बाद दूल्हा अगवानी से बरात लेकर लौट गया। हालांकि पुलिस के मनुहार के बाद वह वापस आया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में हुईं। 
विज्ञापन
विवाद के बाद नाराज हुआ दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के जोनिहा में डांस को लेकर बराती-घराती के बीच हुए विवाद के बाद दूल्हा कुछ बरातियों के साथ बरात लेकर लौट गया। पुलिस के मान-मनौव्वल के बाद बरात लेकर लौटा। पुलिस की मौजूदगी में विवाह समारोह संपन्न हुआ।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा चौकी फरीदपुर मोड़ स्थित मैरिज हाल में राधानगर थाने के ढकौली गांव से बरात पहुंची थी। अगवानी के दौरान शहबाजपुर गांव के पास डांस करने को लेकर घराती व बराती पक्ष में विवाद हो गया। 

नाराज दूल्हा रंजीत पासवान परिजनों के साथ मौके से बरात लेकर चला गया। घरातियों को जानकारी हुई तो अफरातफरी मच गई। सूचना पर जोनिहा चौकी प्रभारी आलोक कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दूल्हे से फोन पर संपर्क किया। कोई जवाब न मिलने पर ढकौली पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


इधर, दुल्हन प्रीति और उसके पिता राजबहादुर निवासी दुगरेई का शादी टूटने से हाल बेहाल हो गया। पुलिस दूल्हा पक्ष को समझाकर सुरक्षा के बीच मैरिज हाल लेकर पहुंचे। चौकी प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने अपनी मौजूदगी में सुबह तक विवाह के कार्यक्रम संपन्न कराए। 
विज्ञापन

वर-वधू को आशीर्वाद दिया। चौकी प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि शहबाजपुर गांव के पास स्थानीय अराजकतत्वों से विवाद होने पर दूल्हा परिजनों सहित गांव लौट गया था। उपद्रव करने वाले अराजकतत्वों को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें