फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Gangrape: घर छोड़ने के बहाने ले गए थे पड़ोसी युवक, खेत में घसीटकर किया कुकृत्य, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 05:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: जहानाबाद कस्बे में पड़ोसी युवकों ने किशोरी से घर छोड़ने के बहाने रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे में घर छोड़ने के बहाने किशोरी के साथ पड़ोसी युवकों ने रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट आदि में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपनी बड़ी बहन के घर कुछ दिन पहले कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। यहां किशोरी के गांव के रहने वाले दयाशंकर और शमी भी मंगलवार को पहुंचे। उन्होंने किशोरी को घर छोड़ने की बात कही।

परिजनों के राजी होने पर बाइक से दोनों किशोरी को ले गए।  जहानाबाद थाना क्षेत्र के आईटीआई के पास बाइक रोककर दोनों किशोरी को लाही के खेत में घसीट ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शाम को किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़कर चले गए। परिजनों को किशोरी ने आपबीती बताई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
परिजन किशोरी को चांदपुर थाने ले गए। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें