फतेहपुर। डिस्ट्रिक फुटबाल एसोसिएशन की ओर से शुरू हुए टूर्नामेंट के पहले दिन ओमनी टीम ने रायबरेली को 4-2 से पराजित किया। बुधवार को दूसरा मैच कानपुर और डीएफए के बीच खेला जाएगा। मैच मुस्लिम इंटर कॉलेज के मैदान में हो रहे हैं।
ओमनी एकेडमी और रायबरेली के बीच हुए मैच में ओमनी की तरफ से पहला गोल किया गया। खेल के 10वें मिनट में ओमनी की तरफ से दूसरा गोल किया गया। इस तरह से हाफ टाइम में ओमनी ने दो गोल से बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में रायबरेली ने गोल कर बढ़त को 2-1 से कम किया।
कुछ ही देर में ओमनी की तरफ से तीसरा गोल किया गया। इसके बाद रायबरेली ने दूसरा गोल किया। खेल के अंतिम समय में ओमनी ने एक गोल कर 4-2 से मैच पर कब्जा कर लिया। टूर्नामेंट के संयोजक अनीस अहमद खां ने बताया कि बुधवार को दूसरा मैच कानपुर और डीएफए को बीच खेला जाएगा।