खागा (फतेहपुर)। कटोघन रेलवे अप लाइन पर रविवार की सुबह एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस उसे एंबुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मरने से पहले घायल ने अपना नाम रितेश राय निवासी खलीलाबाद बताया है।
रविवार की सुबह अप लाइन पर खंभा नंबर 901 व 506 के बीच पेट्रोलिंग करने वाले कर्मचारियों ने एक युवक को तड़पते हुए देखा। कर्मियों ने इसकी सूचना तुरंत स्टेशन मास्टर खागा को दी।
इस पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और उसे हरदो सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने बताया कि वह मर चुका है। कोतवाली पुलिस को बताया कि एंबुलेंस से जाते समय युवक ने अपना नाम रितेश राय निवासी खलीलाबाद बताया।
उसने गोरखपुर का भी नाम लिया। पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवाया है। माना जा रहा है कि ट्रेन से यात्रा करने के दौरान वह गिरने से मरा है।