हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बे के एक युवक ने शादी टूटने पर फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा निवासी सूरज उर्फ जुगराज गांव में रहकर मजदूरी करता था। उसके पिता गंगाचरन भी किसान है। सूरज का थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग था।
लड़की से शादी के लिए सूरज तैयार था, लेकिन लड़की के कुछ रिश्तेदार शादी नहीं होने दे रहे थे। इसी बात को लेकर एक सप्ताह पहले रिश्तेदार से सूरज की लड़ाई भी हुई थी।
जिसके बाद सूरज घर से दूर जंगल में जाकर गमछे से फांसी लगा ली। परिजनों को सुबह इसकी जानकारी मिली, तो घर में कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक के फांसी लगाने की जानकारी मिली है।