फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी कर्मी परिवार को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। बाइक सवार एक परिवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और बच्चे घायल हुए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी राकेश सिंह अपनी पत्नी व बेटी-बेटे के साथ कानपुर से गुरुवार रात बाइक से गांव आ रहे थे। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आशापुर गांव के पास उनकी बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में चारों घायल हुए। वह परिवार के साथ दिवाली मनाने बाइक से गांव आ रहा था। राकेश सिंह कानपुर में फैक्टरी कर्मी हैं। उधर, थाना क्षेत्र के बड़ाहर चौराहे में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार सुबह छोटू (22) निवासी होलापुर पैदल रोड पार कर रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में किसी वाहन ने छोटू को टक्कर मार दी। हादसे में छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि घायल को पीएचसी गोपालगंज से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
सड़क हादसे में युवक की मौत
औंग। थाना क्षेत्र के मायारामखेड़ा गांव निवासी मंटू (40) किसी काम से खदरा जा रहा था। उसकी बाइक गांव किनारे अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसा देखकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने युवक को उठाकर चारपाई में लिटाया। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन युवक की सांसे थम गई थी। परिजनों ने शुक्रवार को गुनीर गंगा घाट किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कार सवार परिवार घायल
सहिली। सहिली चौकी क्षेत्र के अध्यापक उमेश कुमार पटेल उर्फ महेश कुमार अपने परिवार समेत दीवाली मनाने अपने गांव सहिली आए थे। वह कार से वापस जा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रैक्टर सहिली मार्ग पर कार से भिड़ गया। हादसे में कार पलटने से बच गई लेकिन अध्यापक, उनकी पत्नी और बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें