फतेहपुर। दुष्कर्म के बाद महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने कोर्ट आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी महिला का आरोप है कि 2 मार्च को वह खेत में लाही की फसल की देखभाल करने गई थी। जहां मोहल्ले का हरिश्चंद्र पहुंचा।
उसने खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।