फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म हुई आठ माह की गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। शादी का झांसा देकर दूर के रिश्ते में भाई ने एक तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला जब आठ माह की गर्भवती हो गई। तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। अब महिला थरियांव और गाजीपुर थाने के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला (25) ने बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। दो साल पहले पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। इसके बाद से वह अपने मायके में रहने लगी।
कोर्ट में पति के खिलाफ वाद दायर कर रखा है। मुकदमे की पैरवी के दौरान गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रिश्ते में लगने वाले भाई से उसकी मुलाकात हुई। उसने मुकदमे में पैरवी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान युवक का उसके घर आना-जाना चालू हो गया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। उसने शादी का झांसा देकर फरवरी माह में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी के लिए टरकाता रहा।
विज्ञापन

धीरे-धीरे वह आठ महीने की गर्भवती हो गई। परिजनों ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो युवक ने शादी से मना कर परिवार के साथ गाली-गलौज की।
आरोपी के घर वह अपनी मां को लेकर पहुंची, जहां उनके साथ आरोपी के परिजनों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया और गर्भपात कराने की धमकी देने लगे।
महिला ने बुधवार को गाजीपुर थाने में शिकायत की। गाजीपुर पुलिस ने महिला को थरियांव भेज दिया। थरियांव थाने में गुरुवार को मां- बेटी पहुंची।
पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है। शादी के लिए तैयार नहीं होता तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें