फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद घर से निकली नवविवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ससुराल में पति से विवाद के बाद घर से निकली महिला का शनिवार रात करीब आठ बजे जंगल में पीपल के पेड़ पर शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान निवासी बुधवा की पुत्री लल्ली उर्फ राधा (20) की शादी थाना क्षेत्र के लमेहटा के कुआंपार निवासी जितेंद्र निषाद के साथ छह माह पहले हुई थी।
शनिवार दोपहर करीब तीन बजे राधा का पति जितेंद्र से विवाद हुआ। उसके बाद वह घर से निकल गई। ससुरालीजन उसकी खोजबीन में जुटे थे।
देर रात जंगल से लौट रहे ग्रामीणों ने कुंआपार के जंगल में पीपल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से राधा का शव लटकता देखा। सूचना पर ससुराली मौके पर पहुंचे।
मृतका के पिता बुधवा ने दहेज के खातिर ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें