फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कमरे के अंदर सो रही विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दरवाजा तोड़कर शुक्रवार सुबह उसका शव बाहर निकाला गया। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बांदा जिले की नरवर गांव निवासी दिनेश की बेटी खुशबू (24) कि शादी 3 साल पहले धर्मवीर निवासी मानीखेड़ा थाना गाजीपुर के साथ हुई थी। दिल्ली में धर्मवीर एक फैक्ट्री में काम करता है।
पांच दिन पहले खुशबू मायके से ससुराल आई थी। वह गुरुवार रात खाने के बाद दो साल की बेटी को लेकर कमरा बंद करके सो गई। उसकी सास बाहर बरामदे पर सोई थी।
सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकली और उसकी बेटी की रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। इस पर सास ने पड़ोसियों को बुलाया। खिड़की खोलकर देखा गया तो विवाहिता चारपाई पर मृत हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन

यह देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के सामने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। मायके से पिता दिनेश पहुंचे।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिनेश ने आशंका जताई कि उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हुई है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें