फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली की टक्कर से दीवार ढही,मां-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। पुआल लदी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आकर मां-बेटी घायल हो गई। दोनों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मां की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लालीपुर गांव निवासी संजय रैदास की पत्नी गीता देवी (45) गुरुवार को दरवाजे पर बर्तन धो रही थी। उसकी पुत्री सरिता (14) पास में बैठकर उसका सहयोग कर रही थी।
करीब साढ़े दस बजे गांव का धीरज मिश्रा पुआल लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर निकला। रास्ता चौड़ा न होने के कारण रामसुमेर की पक्की दीवार से ट्रैक्टर ट्राली टकरा गई। इस कारण दीवार ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी चपेट में आकर बर्तन धो रही गीता देवी और सरिता मलबे में दबने से घायल हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए लेकर निजी अस्पताल पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। जबकि बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया है। महिला की मौत होने की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें