फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूर्व सैनिकों ने कहा देश से भविष्य के लिए करें मतदान

विज्ञापन
जहानाबाद में बैठक करते पूर्व सैनिक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जहानाबाद। पूर्व सैनिक उत्थान लोक कल्याण समिति ने विधानसभा चुनाव के महापर्व में बढ़ चढ़कर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे के साढ़ मार्ग स्थित सुनील यादव के आवास में समिति की बैठक हुई। जिसमें समिति के नगर अध्यक्ष रामकेश यादव ने मतदाताओं से कहा कि 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
वह अपने पड़ोसी व रिश्तेदारों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। चुनाव के इस महापर्व पर राष्ट्रहित के लिए मतदान केंद्र पहुंचकर देश के भविष्य के मतदान करें।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक शिव गोपाल तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट महत्वपूर्ण होता है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हम सभी घर घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में महेंद्र पांडेय, सर्वेश उत्तम, कमल दीक्षित, सतपाल वर्मा, करन सिंह, रज्जन सिंह, राम कुमार यादव, इंदल कुशवाहा, जीतेंद्र सिंह, गंगाराम सविता, अर्जुन सिंह, बलराम सिंह, धर्मराज उत्तम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें