फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर को मारकर भाग रहे शिकारी को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी झुर्री। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र बरिगवां गांव में मोर का शिकार करने वाले एक शिकारी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों ने अपने दो साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। हालांकि पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बकेवर थानाध्यक्ष संगमलाल प्रजापति ने घटना की वन विभाग को सूचना दी। रेंजर आरएस सिंह, क्षेत्रीय वन प्रभारी श्रवण कुमार शुक्ला व कांस्टेबल रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। मोर के शव का पोस्टमार्टम कराया।
कांस्टेबल रवींद्र कुमार की तहरीर झुर्री कुमार के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसने अपने दो साथियों के नाम कबूले हैं। वह दोनों मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी झुर्री पुलिस की हिरासत में हैं। मोर के शव का शहीद स्मारक स्थल बावन इमली में अंतिम संस्कार किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें