फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री निभाएगी सहभागिता

विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को ज्ञापन देते गंगा बचाओ सेवा समिति के पदाधिकारी। सं - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। पतित पावनी गंगा के प्रवाह को अवरिल बनाने के लिए गंगा बचाओ सेवा समिति व जिला गंगा सुरक्षा समिति की ओर से गंगा यात्रा हरिद्वार से निकाली जा रही है। समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात की। उन्हें यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री के आश्रम मूसानगर कानपुर में गंगा बचाओ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। गंगा यात्रा निकालने के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की।
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा उठाये कदम से मां गंगा स्वच्छ हुई हैं। नमामि गंगे जैसी महत्वाकांक्षी योजना गंगा की स्वच्छता को बढ़ाएगी।
विज्ञापन

सरकारी तंत्र व जन सहभागिता के माध्यम से गंगा को स्वच्छ बनाने का काम पूरा हो रहा है। साध्वी ने कहा कि गंगा यात्रा का पूरे मनोयोग से साथ दिया जाएगा। इस मौके पर विनोद गुप्ता, राधेश्याम, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र निषाद, अनिल कुमार, राधेश्याम गुप्त और वेद प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें