फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह के 7 दिनों में 15 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यातायात माह में पुलिस प्रशासन का न तो जागरूकता अभियान काम आ रहा है और न ही चौराहों पर लगने वाली वाहन चेकिंग का लोगों में भय है।
विज्ञापन

जागरूकता माह के पहले सप्ताह में यातायात नियमों की अनदेखी के चलते हादसों में 15 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं करीब 50 लोग घायल हुए हैं।
सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात माह मनाया जाता है। पुलिस के साथ परिवहन विभाग, एआरटीओ भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हैं।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाती है। इसके बाद भी लोगों की हादसों में मौत होती है। खास बात ये है कि जिले में पुलिस प्रशासन के रिकॉर्ड के मुताबिक हर दिन एक मौत होती है, लेकिन जागरूकता माह के सिर्फ 7 दिनों में 15 लोग हादसों के काल में समा गए हैं।
विज्ञापन

शराब पीकर ड्राइविंग में होते सर्वाधिक हादसे
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एके सचान की ड्यूटी अक्सर ट्रामा सेंटर में रहती है। सड़क हादसों में घायल उनके सामने प्राथमिक इलाज के लिए आते हैं। जिनमें कुछ की सांसे भी टूट चुकी होती है। डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक इलाज के दौरान दुर्गंध से घायल और मृतकों के शराब के सेवन का पता लग जाता है। 70 प्रतिशत शाम के बाद आने वाले हादसों के शिकार नशे में रहते हैं।
इनसे सीखे हेलमेट लगाना, जीवन बचाना
शहर के रानी कॉलोनी निवासी अन्नत पासवान जिम ट्रेनर और पेशे से अध्यापक है। वह हमेशा हेलमेट लगाते हैं। उन्होंने बताया करीब 20 किलोमीटर स्कूल आने-जाने का सफर प्रतिदिन करते हैं। ऐसे में कभी न कभी हादसे का शिकार होना पड़ता है। हेलमेट लगाए होने से वह हमेशा सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन

लोगों के यातायात नियमों का पालन न करने से हादसे होते हैं। हाईवे पर अधिक हादसे होते हैं, शहर के अंदर दुर्घटनाओं काफी कमी है। माह में लोगों को शराब पीकर ड्राइविंग नहीं करने और हेलमेट लगाने के लिए खास तौर पर जागरूक किया जाता है हादसों में अधिकांश मौत हेड इंजरी की वजह से होती हैं। - संजय सिंह, सीओ सिटी/सीओ यातायात
हादसों पर एक नजर
- 1 नवंबर को खागा कोतवाली में सुजरही गांव के पास महिला की मौत।
- 2 नवंबर को में लोडर से टकराए बाइक सवारों में एक की मौत।
- बकेवर थाना क्षेत्र में डीसीएम की टक्कर से किसान की मौत।
- 3 नवंबर को खागा कोतवाली क्षेत्र के खासमऊ ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो की मौत।
- जहानाबाद में वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत।
- 4 नवंबर को ट्रक की टक्कर से औग में बाइक सवार की मौत।
- थरियांव थाना क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत।
- हुसैनगंज में ट्रैक्टर ट्राली से हादसे में एक महिला की मौत।
- खागा में मवेशी से टकराने एक युवक की मौत।
- 5 नवंबर को औंग में बाइक सवार की गिरने से मौत।
- 6 नवंबर को हथगाम में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत।
- गाजीपुर में बाइक सवार युवती की पेड़ से टकराने से मौत।
- 7 नवंबर को शहर में ई-रिक्सा चालक बस की टक्कर से मौत।
- मलवां में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें