इसी मंदिर से चोरी हुए घंटे। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
शाह। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे स्थित तीन मंदिरों से चोर सोमवार रात चोर घंटे चुरा ले गए। तीन मंदिरों से करीब 34 हजार कीमत के पीतल के घंटे चोरी हुए हैं। पुजारी ने चौकी में तहरीर दी है।
शाह ग्राम सभा स्थित भैसेसुर बाबा के मंदिर से करीब 13 घंटे, काली माता मंदिर से आठ घंटे और गोपालपुर से काली माता के मंदिर से चार हजार रुपये कीमत के घंटे चोर चुरा ले गए हैं।
घटना की मंगलवार सुबह जानकारी हुई। मंदिरों में चोरी से भक्तों में नाराजगी व्याप्त है। भैसेसुर बाबा मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र मिश्रा ने शाह चौकी में तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज प्रमोद मौर्या ने बताया कि जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि चौकी पुलिस को चोरों को खोजने के निर्देश दिए गए हैं।