फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़क हादसे में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसे में घायल वृद्ध होरीलाल (65) की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थरियांव थाने के सामने श्रद्धालुओं से भरी लोडर में सोमवार को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि 15 घायल हुए थे। ये सभी श्रद्धालु देहुली गांव के थे।
इनमें से छह लोगों को कानपुर हैलट रेफर किया गया था। वहीं अन्य घायलों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिला अस्पताल में भर्ती होरीलाल की मंगलवार रात अचानक हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर किया। परिजन उन्हें लेकर कानपुर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि घायल एक और श्रद्धालु की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है।
कार की टक्कर से चाचा-भतीजा समेत पांच घायल
फतेहपुर/चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के यादगारपुर गुगौली निवासी लक्ष्मीशंकर ( 55) अपने भतीजे जीतेंद्र (28) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
दोनों हाईवे पर गिर कर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, ललौली थाने के बहुआ निवासी शिवदत्त बाइक से शहर आ रहा था। थाने के किसी वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। खागा कोतवाली क्षेत्र के अकबरगंज निवासी दिलीप और सुल्तानपुर कस्बा निवासी हरिश्चंद्र बाइकों से गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें